औरों के भी ब्लॉग गूगल ने हटाये
अभी अभ पता चला है कि एक और हिंदी ब्लॉगर दीपक भारतीय के दो हिंदी ब्लॉग सिंधुकेसरी पत्रिका http://anant-sindhu.blogspot.com/ और अमृत संदेश पत्रिका http://amrut-sandesh.blogspot.com/ को भी गूगल ने बिना किसी कारण बताये ब्लॉगर से हटा दिया है। बेचारे मेरी ही तरह परेशान हैं। सचमुच गूगल का ये कदम लोगों ब्लागर से दूर कर देगा क्योंकि अब लोगों के गूगल की सेवाओं पर भरोसा कम हो जायेगा। यहां पर ये बताना है कि मेरा भी 3 साल पुराना हिंदी बात (http://hindibaat.blogspot.com भी गूगल द्वारा हटा दिया गया है जिसे अब मैने नये डोमेन www.hindibaat.com पर शुरु किया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)








7 comments:
आपके हिंदी विचार काफी पसंद करता हूँ , और इन्हें रोजाना पढता भी हूँ | ये सुनकर की आपके ब्लॉग को गूगल ने हटा दिया है काफी बुरा लगा | पर आप के हिम्मत की भी दाद देनी पड़ेगी | आपने अपना नया डोमेन ही बना दिया| वेसे आपने सुना होगा न की अच्छे लोगो क साथ ही बुरा होता है| चलो इस बहाने आपको अपना नया स्थान मिल गया जहा आप अपनी मर्जी से अपने विचार व्यक्त कर सकते हो |
कल ही उनका आश्वासन भरा आलेख पढा .. आज उनके भी दो ब्लाग हटा दिए गए .. ऐसा क्यों हो रहा है .. क्या कोई विशेषज्ञ नहीं बतला सकते ?
नये डोमेन पर आजाने का शुक्रिया । हम अब भी आपका ब्लॉग पढ़ते रहेंगे ।
मेरे ख्याल से बेचारा गरीब गूगल डिस्क स्पेस बनाने के लिए ऐसा कर रहा है.
अब तो backup नियमित लेना होगा.... डर लगता है..
अगर कारण पता चले तो अवश्य अवगत कराएं.......धन्यवाद
yeh mere sath bhi ho chuka hai, google jab update hua tha,uskey pehley mera blog loniness.blogspot.com,google ne hata diya tha.
Post a Comment